https://www.bbc.com/hindi/media-66735432
विश्व की सबसे तेज बढ़ने वाली जीडीपी दर वाली अर्थव्यवस्था का असली हश्र।
https://www.bbc.com/hindi/media-66735432
विश्व की सबसे तेज बढ़ने वाली जीडीपी दर वाली अर्थव्यवस्था का असली हश्र।
लेकिन मुझे याद है की 3 में पढ़ते हुए
जो नीम का पेड़ घर के बीचोंबीच लगाया था.....
उसे अब तक कटने नहीं दिया ।।।।।।।।।
देखता हूं कि उसकी जड़ें मेरे कमरों की नींव तक जम गईं हैं.....
लेकिन उसकी झूमती शाखें, हरे पत्तों की खुशबू
और सोंधीं हवा...
एक अलग नशा, मोहब्बत का जगा देता है ।।।।।।
ऐसे हजारों घर कुर्बान उस मोहब्बत के नाम !!!!!!!!
जानता हूं कि मैं और घर नहीं खरीद पाऊंगा.....
लेकिन एक अनदेखे भविष्य के लिए,,,
उस छोटे से घर में नीम, आम, अमरूद,
जामुन, अशोक के पेड़ लगाए जा रहा हूं।।।।।।।।।।
शायद एक परिवार ये भी रहेगा मेरा..
जो मेरे बाद मुझे याद करेगा।।
😌❤️हरि ॐ❤️😌
www.theforestrevolution.blogspot.com
वो चहचहाती सुबह होगी.
नारंगी आसमान में भीनी सी ताज़ी सुगंध तैर रही होगी.
बच्चे कुनमुनाने से जगाए जा रहे होंगे,
प्रेयसी प्रियतमों को चुम्बन से जगा रही होंगी ।
वो भोर एक दिन और जिंदगी को आगे ले जाने आयी होगी...
सब तरफ खिलखिलाते चेहरे मंगल गीत गा रहे होंगे।।।
बेखबर से ।।।।
उस काल चक्र से बेखबर,,
जो हमारी क्रूर नियति को छिपा कर ला रहा होगा।।।।
फिर कुछ जहाज़ चल पड़े होंगे
हिरोशिमा और नागासाकी लेकर
लेकर लाखों इंसानों के चिथड़े...
लेकर महलों की राख....
लेकर करोड़ों दरकते सपने...
लेकर बियाबां मौत का सन्नाटा।।।।।
हाँ सच में
मानवता की दुहाई देते
वो चरम राष्ट्र
फिर एक खूनी खेल खेलेंगे
फिर हथियारों की श्रेष्ठता सिद्ध करने आ रहे होंगे ।।।।।
कौन कितने मार सकता है
ये सवाल राक्षसों और देवताओं के युध्द से
हम तुच्छ इंसान भी गिनने बैठेंगे ।।।।।।
हम उस अभागी पीढ़ी के वाहक हो जाएंगे
जिसने उत्कृष्ट मानव को सृष्टि का संहार करते देखा ।।।।।।
कोरोना, हिग्स बोसोन, वर्चुअल एहसासों को
हाइड्रोजन सूरजों से भाप बनते देखा।।।।।।
वन क्रांति - जन क्रांति
www.theforestrevolution.blogspot.com
परमाणु विभीषिका का महासंकट और गाय · गंगा · गांव — राम सिंह यादव ★ ★ ★ परमाणु विभीषिका का महासंकट और गाय · ...